न्यूज़ समय तक कानपुर लाजपत नगर में लगी भीषण आगगुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज के पास मकान में लगी भयंकर आग से क्षेत्र में मच गई अफरा तफरी सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर फ़ज़ल गंज, पनकी व मीरपुर फायर स्टेशन से पहुंची दमकल गाडियां. आग मकान के प्रथम तल पर सीसीटीवी कैमरों व सामन के गोदाम में लगी थी.आग का तांडव देख कर सहम गए क्षेत्रीय लोग.फायर कर्मियों ने साहस दिखाते हुए आग बुझाना प्रारंभ किया.सीएफओ महोदय के निर्देशन में कड़ी मेहनत व सूझ बूझ से फायर कर्मियों ने पा लिया आग पर काबू.आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है. कोई जनहानि की सूचना नही है.



