गुरूवार, मई 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurकानपुर में महिला ने पति और ससुराल पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,

कानपुर में महिला ने पति और ससुराल पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,

न्यूज़ समय तक कानपुर में महिला ने पति और ससुराल पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, संपत्ति हड़पने की साजिश का दावा आईजी आरएस पर की शिकायत, पनकी पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन कानपुर के गंगागंज क्षेत्र से घरेलू उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। थाना पनकी क्षेत्र की निवासी पूजा ने अपने पति आकाश, ससुर दीपक और देवर जतिन पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता के अनुसार, उसकी आकाश के साथ यह दूसरी शादी है, जो पिछले वर्ष जनवरी माह में आर्य समाज रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। पूजा ने बताया कि उसके पहले पति का निधन हो चुका है और उन्होंने अपने बच्चों के लिए एक मकान व प्लॉट खरीदा था।पूजा का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उक्त संपत्ति को हड़पने की नीयत से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही उसने यह भी कहा कि उसका पति आकाश परिवार के साथ मिलकर दूसरी शादी करने की योजना बना रहा है।मामले की शिकायत पीड़िता द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गई है। सूचना पर पनकी पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।फिलहाल, उक्त आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments