न्यूज़ समय तक कानपुर! महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल — पनकी चौकी से कुछ कदम दूर बाजार में सामान लेने आई महिला से मोबाइल छिनैती, छेड़छाड़ व मारपीटकानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी ज़ोन में अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। पनकी थाना क्षेत्र के मेन बाज़ार में चौकी से कुछ ही दूरी पर मनचलों ने महिला के साथ मोबाइल छिनैती, छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।पूरी घटना एवन मार्केट के CCTV कैमरे में कैद है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पहले भी रास्ते में गाली-गलौज कर चुके थे, लेकिन इस बार उन्होंने हमला करते हुए सीमा लांघ दी।घटना के बाद पीड़िता सहमी हुई है और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रही है। स्थानीय लोगों ने भी बढ़ते अपराध और पनकी पुलिस की लापरवाही पर नाराज़गी जताई है। अब सबकी नज़र इस बात पर है कि पुलिस फुटेज के आधार पर कितनी शीघ्र कार्रवाई करती है।



