न्यूज़ समय तक
कानपुर पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया**कानपुर (उत्तर प्रदेश)**रजत शर्मा..!**✍️कानपुर कमिश्नरेट पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश के तहत साउथ जोन डीसीपी,एसीपी के निर्देशन में सांड थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सहयोगी पुलिस टीम द्वारा लगातार अपराध एवं अपराधियों और गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश अभियान के तहत साढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।**✍️पुलिस उपायुक्त दक्षिण, सहायक अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक साढ़ के नेतृत्व में गठित टीम ने 22 अप्रैल 2026 को गुप्त सूत्रो की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदा खुशी उर्फ किरण (उम्र लगभग 20 वर्ष), पत्नी सौरभ उर्फ विकास, निवासी मोहल्ला सादीगढ़वा, कस्बा जहानाबाद को कानपुर-लखनऊ हाईवे से बरामद किया।**✍️बरामदगी के बाद युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस टीम की प्रशंसा की है।**✍️बरामद करने वाली टीम में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा,उपनिरीक्षक आशीष कुमार मिश्रा,उपनिरीक्षक अतुल यादव,महिला कांस्टेबल दीपा की रही अहम भूमिका!**✍️पुलिस की इस कार्रवाई से गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश अभियान को और मजबूती मिली है।*



