रविवार, दिसम्बर 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurकानपुर नगर में जनसाधारण एक्सप्रेस की दो बोगियां रेल पटरी से उतरीं,

कानपुर नगर में जनसाधारण एक्सप्रेस की दो बोगियां रेल पटरी से उतरीं,

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *कानपुर नगर में जनसाधारण एक्सप्रेस की दो बोगियां रेल पटरी से उतरीं, जिलाधिकारी कानपुर देहात ने मौके पर पहुंच लिया जायजा।*संबंधित घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, स्थिति सामान्य है।शीघ्र ही ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगाघटनास्थल कानपुर नगर में स्थित है, जबकि नजदीक का रेलवे स्टेशन भाऊपुर कानपुर देहात हैकानपुर नगर में आज जनसाधारण एक्सप्रेस की दो बोगियां रेल पटरी से नीचे उतर गईं। घटना स्थल के नज़दीक का रेलवे स्टेशन भाऊपुर (कानपुर देहात) है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम, क्षेत्राधिकारी एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद है।जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का गहन निरीक्षण किया और यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और संबंधित अधिकारियों को राहत व सहायता कार्य तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे की तकनीकी टीम ने तुरंत राहत व मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, शीघ्र ट्रेन को जल्द ही पुनः रवाना कर दिया जाएगा।जिलाधिकारी कपिल सिंह ने रेलवे अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रैक की मरम्मत शीघ्र गति से पूर्ण की जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित तकनीकी जांच एवं रखरखाव को और सुदृढ़ किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही तथा वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन, रेलवे कर रहा। मौके पर प्रशासनिक और रेलवे अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन,पुलिस,स्वास्थ्य विभाग, यात्रियों की हर संभव मदद की कर रहा है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments