गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurकानपुर देहात पुलिस ने प्रेसवार्ता कर अंतरराज्यीय चोरों के गैंग का पर्दाफाश

कानपुर देहात पुलिस ने प्रेसवार्ता कर अंतरराज्यीय चोरों के गैंग का पर्दाफाश

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी का सामान खरीदने वाले निखिल गौतम व गुड्डू फौजी* कानपुर देहात पुलिस ने प्रेसवार्ता कर अंतरराज्यीय चोरों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हुए अकबरपुर पुलिस ने बीते मंगलवार को घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को अकबरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, आरोपितों ने पुलिस को बताया था कि वह चोरी का माल जिला पंचायत सदस्य निखिल गौतम व एक अन्य को बेचते थे, जिसके बाद से पुलिस ने निखिल व अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश शुरू की और बुधवार को अकबरपुर पुलिस ने निखिल गौतम व गुड्डू सिंह परमार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ शुरू की जिसमें बताया गया कि हम दोनों लोग चोरों के गैंग से चोरी के सोने चांदी के जेवरात कम दाम में खरीद कर अपने मुनाफे में अलग-अलग लोगों को बेंच देते हैं और पैसे प्राप्त होने पर अपने साथियों को थोड़ा-थोड़ा रुपया करके देते रहते हैं साथ ही पूछताछ के दौरान मलखानपुर के पास कानपुर बेल रोड रसूलाबाद में एक घर से व कहिंजरी रसूलाबाद, पामा गजनेर के कई क्षेत्रों में व जनपद कानपुर नगर के सचेंडी, बिल्हौर, शिवराजपुर व राजस्थान प्रांत के जयपुर, जोधपुर जनपद में हुई चोरियों का सामान खरीदना स्वीकार कियाकानपुर देहात के एसपी अरविंद मिश्र ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अकबरपुर पुलिस ने पहले शातिर चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया जिसमें पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई तो गुड्डू सिंह परमार उर्फ गुड्डू फौजी व निखिल गौतम उर्फ़ नेताजी कस्बा रूरा का नाम प्रकाश में आया था, जिसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर निखिल गौतम व गुड्डू फौजी को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ शुरू की गई। वहीं पुलिस ने चोरों के गैंग से चोरी का सामान (सोने चांदी जेवरात) खरीदा हुआ बरामद किया गया, उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments