गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurकानपुर देहात द्वारा व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई,...

कानपुर देहात द्वारा व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई, व्यावसायिक सुरक्षा एवं समन्वय पर हुई चर्चा

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *जिलाधिकारी महोदय कानपुर देहात एवं पुलिस अधीक्षक महोदय कानपुर देहात द्वारा व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई, व्यावसायिक सुरक्षा एवं समन्वय पर हुई चर्चा।* जिलाधिकारी कानपुर देहात एवं पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात की अध्यक्षता में माँ मुक्तेश्वरी सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों, विभिन्न कंपनियों के संचालकों तथा स्थानीय व्यापारियों के साथ एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक सुरक्षा एवं समन्वय पर चर्चा करना था। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसिंग तथा ट्रैफिक प्रबंधन संबंधी मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया । उन्होंने व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु उपस्थित सदस्यों से सकारात्मक सुझाव आमंत्रित किए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापारियों को अपने परिसरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालन हेतु दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि अपराध निवारण एवं अनुसंधान कार्यों में सहयोग मिल सके। इस बैठक के माध्यम से एक सुरक्षित एवं अनुकूल व्यावसायिक वातावरण निर्मित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य व्यापारिक वर्ग की सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को सीधे तौर पर समझना, पारस्परिक समन्वय को मजबूत करना तथा एक सुरक्षित व्यवसायिक वातावरण निर्मित करना था। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को व्यापारिक समुदाय की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान जिले के अन्य प्रसाशनिक और पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments