गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurकानपुर देहात के निवासी शुभ त्रिवेदी को हिन्दू युवा वाहिनी का कानपुर...

कानपुर देहात के निवासी शुभ त्रिवेदी को हिन्दू युवा वाहिनी का कानपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया

न्यूज़ समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात के निवासी शुभ त्रिवेदी को हिन्दू युवा वाहिनी का कानपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय बीती 3 जनवरी को अयोध्या स्थित द रामायण होटल में आयोजित हिन्दू युवा वाहिनी की समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जहां संगठन की आगामी रणनीति और विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्प को और अधिक सशक्त करना रहा। इसी क्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए शुभ त्रिवेदी को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति की खबर फैलते ही कानपुर मंडल और कानपुर देहात के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।कार्यकर्ताओं का कहना है कि शुभ त्रिवेदी के नेतृत्व में हिन्दू युवा वाहिनी को नई दिशा और गति मिलेगी। संगठन को उम्मीद है कि उनके अनुभव और सक्रियता से कानपुर मंडल में हिन्दू हितों की आवाज और अधिक बुलंद होगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments