न्यूज़ समय तक
शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर द्वारा प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय रेलमंत्री रहे पं0 कमलापति त्रिपाठी की 118 वीं जयन्ती के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल मे उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात आयोजित पुष्पांजलि संगोष्ठी मे पूर्व विधायक भूधर नारायन मिश्रा ने पं0 कमलापति त्रिपाठी को देशभक्त, स्वतंत्रता संग्राम का महानायक बताते हुये कहा कि बनारस के पिन्डी तिवारी परिवार की प्रसिद्धि रखने वाले पं0 कमलापति त्रिपाठी न केवल एक उद्भट विद्वान व पत्रकार थे जिन्होने तत्कालीन श्रेष्ठतम समाचार पत्रो का सम्पादन कर अपना कैरियर ही नही प्रारम्भ किया बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे देश व प्रदेश स्तर पर अग्रणी भूमिका निभाते हुये जेल यातनाए सहकर स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात निरंतरता से अनेक बार विधायक, मंत्री, सांसद व प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहने के साथ ही केन्द्रीय रेल मंत्री के पद पर भी रहकर महाराष्ट्र के पुणे मे रेलवे डीजल सेड का शुभारम्भ कर रेलवे मे डीजल इंजन के प्रयोग के सूत्रधार बने । इतना ही नही हिंदी व संस्कृत की विद्ववता के रहते उन्होने कई विशिष्ट ग्रंथो की रचना के साथ ही गांधी दर्शन से सम्बद्ध पुस्तक पर उन्हे प्रदेश का उत्कृष्ट पुरस्कार ‘‘मंगलाप्रसाद पारितोषित‘‘ से नवाजा गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दत्त मिश्र ने की।
पं0 कमलापति त्रिपाठी की देश के प्रति प्रतिबद्धता एवं कुशल नेतृत्वकर्ता के रुप मे देश व प्रदेश सदैव याद करता रहेगा।
कार्यक्रम का संयोजन संगठन प्रभारी दिलीप शुक्ला ने तथा गोष्ठी का संचालन लल्लन अवस्थी ने किया।
पुष्पांजलि सभा मे प्रमुख रुप से सर्वश्री संजीव दरियाबादी, भूधर नारायण मिश्रा,पवन गुप्ता, आलोक मिश्रा, अब्दुल मन्नान, श्यामदेव सिंह, निजामुद्दीन खां, राजकुमार यादव, संतोष मिश्रा, शकील मंसूरी, चन्द्रमणि मिश्र, वसुन्धरा वर्मा, डा0 आरके जगत, हरीश गुप्ता, राधेश्याम कश्यप, रमाकान्त शर्मा व हीरालाल निषाद ने आदि ने भी संगोष्ठी मे अपने सम्बोधन से पं0 कमलापति त्रिपाठी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये अपने श्रद्धासुमन समर्पित किये।
कार्यक्रम मे सर्वश्री अफरोज खां, हरिशंकर पाल, अवधेश तिवारी, हाजी अफजाल, जावेद जमील उस्मानी, राजेन्द्र बाल्मीकी, हिमांशू मिश्रा, नागेन्द्र यादव, रवीन्द्र तिवारी एड0, रमाशंकर पाल, विजय सिंह, आसिफ इकबाल, संजय दीक्षित, वीके सिंह, शमिन्द्र शर्मा, आशुतोष शुक्ला, रामाश्रय पाल आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थें।