न्यूज़ समय तक कलम संस्था द्वारा हथगांव ब्लाक फतेहपुर में मनाया गया पृथ्वी दिवस 2026 फतेहपुरपृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवंकलम एक स्वैच्छिक संस्था कानपुर द्वारा आयोजित, पृथ्वी दिवस 2026, थीम हमारी शक्ति हमारी पृथ्वी पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, आकांक्षी ब्लॉक हथगाम, फतेहपुर के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल पलिया बुजुर्ग में मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष सी डब्लू सी फतेहपुर राजेंद्र प्रसाद साहू, विशिष्ट अतिथि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विशाल गुप्ता एवं समाजसेवी वक्ता संजय पांडे द्वारा मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के सचिव डॉ विपिन शुक्ला द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और कपड़े का बैग देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ प्रतिमा गुप्ता ने पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक किया। पृथ्वी दिवस 2026 में थीम हमारी शक्ति हमारा ग्रह पर 105 बच्चों ने चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, भाषण एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल तथा स्मृति चिन्ह के साथ प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों को पृथ्वी दिवस 2026 पर प्राकृतिक संसाधनों, ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई गई। साथ ही बच्चों को एक पेड़ मां के नाम लगाने को प्रेरित किया गया जिससे पर्यावरण को सुरक्षित और हरा भरा बनाया जा सके। विद्यालय के शिक्षकों को प्रतियोगिताएं कराने में सहयोग करने के लिए एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता को देखते हुए संस्था द्वारा अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र एवं कपड़े के बैग देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय परिसर को हराभरा बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को अंग वस्त्र, कपड़े का बैग भेंट कर सम्मानित किया गया।बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अशरफ अली, शिक्षक रोहित साहू एवं समस्त शिक्षको ने प्रतिभाग किया।



