गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurकर्ज ने ली जान खाड़ेपुर में युवक ने फंदे से झूलकर दी...

कर्ज ने ली जान खाड़ेपुर में युवक ने फंदे से झूलकर दी जान, क्षेत्र में सनसनी

कानपुर (उत्तर प्रदेश)
रजत शर्मा..!!

साउथ जोन के हनुमंत विहार थाना अंतर्गत..!!

👉कर्ज ने ली जान! खाड़ेपुर में युवक ने फंदे से झूलकर दी जान, क्षेत्र में सनसनी”..!!
•••••••••••••••••••••••
॰॰॰॰
✍️कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन अंतर्गत हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में आत्महत्या की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। हनुमंत विहार चौकी क्षेत्र के खाड़ेपुर, मंगलम गेस्ट हाउस के पास रहने वाले युवक अमित दुबे उर्फ मोनू ने क्षमता से अधिक लिये गए कर्ज के दबाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

✍️घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी राजीव सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्यों को एकत्र कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

✍️प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लगातार बढ़ते कर्ज और आर्थिक दबाव ने युवक को मानसिक रूप से तोड़ दिया था, जिसके चलते उसने यह चरम कदम उठाया।

✍️पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और कर्ज से जुड़े पहलुओं की भी गहन पड़ताल कर रही है।

✍️घटना के बाद परिवार में कोहराम और क्षेत्र में गम का माहौल व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments