शनिवार, दिसम्बर 9, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशएसीईओ की टीम विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का कर रही है पर्यवेक्षण

एसीईओ की टीम विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का कर रही है पर्यवेक्षण

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)

न्यूज़ समय तक लखनऊ: 05 नवम्बर 2023

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देशन में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की टीम विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का पर्यवेक्षण कर रही है। टीम के द्वारा मतदेय स्थलों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पोलिंग स्टेशनों पर मतदाता सूची की उपलब्धता, संबंधित बूथ लेवल अधिकारी की पोलिंग स्टेशन पर उपस्थिति, फार्म-6, 6ए, 7 तथा 8 की उपलब्धता देखी जा रही है। महिला मतदाताओं, 18-19 आयु वर्ग के नये और दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण कार्य को देखा जा रहा है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का गहनता से पर्यवेक्षण किए जाने के उद्देश्य से अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को जनपद आवंटित किये गये हैं। इसी क्रम में 05 नवम्बर 2023 को कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने आगरा व फिरोजाबाद, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने जनपद मथुरा, सांख्यिकीय अधिकारी टीपी गुप्ता ने जनपद उन्नाव में मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुनरीक्षण अवधि के दौरान मतदेय स्थलों पर निबन्ध लेखन, भाषण, वाद-विवाद, मॉक पार्लियामेंट, पोस्टर, पेन्टिंग, स्लोगन, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, इलेक्शन कोशंट क्विज, मानव श्रृंखला, मानव श्रृंखला से आकृति निर्माण, मतदान केन्द्रों को सजाने की प्रतियोगिता आदि प्रतियोगितायें सम्पूर्ण विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान अवधि तथा मुख्यतः विशेष तिथियों पर आयोजित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments