न्यूज़ समय तक
श्रीराम एजुकेशन सेंटर के प्रांगण में सहोदिया स्कूल के तत्वाधान में अंतर विद्यालयी इंग्लिश एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विशेष संवाददाता विनय प्रकाश मिश्रा।
कानपुर। आज दिनांक 24/ 8/2023 दिन गुरुवार को श्री राम एजुकेशन सेंटर के प्रांगण में अंतर विद्यालयी एलोक्यूशन ( अंग्रेजी आशु- भाषण ) जोन बी के 23 विद्यालयों प्रतिभा किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार एवं के एस एस प्रतियोगिता की ऑब्जर्वर (निरीक्षक) श्रीमती वन्या शर्मा (प्रधानाचार्य), सुघर सिंह एकेडमी एवं निर्णायक मंडल के सदस्य डॉक्टर संजय स्वर्णकार एवं श्रीमती नवीन मोहिनी निगम के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
इस प्रतियोगिता में आर्चीस हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा माँलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। व इसी क्रम में सेठ एमआर जयपुरिया की छात्रा निशिका वर्मा व एलेन हाउस, रूम की छात्रा इशा फातिमा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विजय प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य नेट ट्रॉफी का मेडल देकर सम्मानित किया। शिक्षकों को धन्यवाद व्यापित किया।