शनिवार, जून 21, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरएटाभारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट एटा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

एटाभारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट एटा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

न्यूज समय तक ब्यूरो रिपोर्ट एटाभारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट एटा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*पत्रकारिता जन सरोकारों से जुड़ा आंदोलन है इसे उच्च शिखर तक ले जाने की जरूरत है* — आदित्य वर्मा आई पी एसएटा।शहर के शांति नगर में भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट एटा शाखा का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण एटा पी ए सी बटालियन के कमांडेंट आई पी एस आदित्य वर्मा ने सम्पन्न कराई शपथ पत्र हाथों में लेकर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पत्रकार संघ के दायित्व निर्वहन एवं सभ्य शालीन आचरण की प्रतिबद्धता दोहराई। यह शपथ ग्रहण तीन चरणों में सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में जिला कमेटी एवं प्रदेश एवं मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। दूसरे चरण में संयुक्त सचिव एवं प्रचार मंत्रियों की शपथ दिलाई गई। जिला सूचना अधिकारी कमलदीप ने कासगंज के जिला अध्यक्ष मनोज सोलंकी को एकल शपथ दिलाई। इस अवसर पर बोलते हुए पी ए सी कमांडेंट आदित्य वर्मा ने कहा-कि पत्रकारिता आजादी के आंदोलन से ही आंदोलन के रूप में रही जिसमें अनेक महान पत्रकारों ने अपना विशिष्ट योगदान दिया। उन्होंने कहा आज भी यह आंदोलन रुका नहीं है समाज और देश हित में कलम के धनी पत्रकारों द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा पत्रकार आंदोलन को उच्च शिखर तक ले जाने की आवश्यकता है। यह गुरुत्तर दायित्व नई पीढ़ी के पत्रकारों को करना होगा। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के हार्दिक बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार राजू उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा शपथ ग्रहण असल में पत्रकारिता के एथिक्स का एक नीति नियामक भाग है जिसके माध्यम से हमे संगठन के मूल भाव बोध से जोड़े रखने में मदद मिलती है। यह खुद की बनाई एक आचरण संहिता है। जो हमें अनियंत्रित नहीं होने देती। उन्होंने कहा भारतीय ग्रामीण संघ भारत वर्ष के ग्यारह राज्यों में विस्तार पा चुका है। समुचित प्रबंधन के लिए इसे आई एस ओ प्रमाण पत्र प्राप्त है। नीति आयोग में भी रजिस्टर्ड है। उन्होंने पत्रकार एवं पत्रकार हित में बेहतर कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी कमलदीप ने कहा जिले में पत्रकारों का सकारात्मक सहयोग रहा है हम आशा करते हैं भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ शासन की जन हितैषी नीतियों एवं उनके प्रचार प्रसार में सकारात्मक योगदान देगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की। शपथ ग्रहण से पूर्व मुख्य अतिथि आदित्य वर्मा ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात आयोजन के कार्यकारी अध्यक्ष अमित आर्य,महामंत्री अमित कुमार गुप्ता एवं उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस आयोजन में प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रवीन शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री अमोल श्रीवास्तव एवं संरक्षक राजू उपाध्याय मंच पर विराजमान रहे। इस मौके पर मनोज सोलंकी,डा सत्येंद्र दीक्षित,भारत वर्मा,अमित आर्य एवं अमित गुप्ता ने भी संबोधित किया। आशीर्वचन देते हुए सरस्वती विद्या मंदिर के सेवा निवृत प्रधानाचार्य शंभू शरण मिश्र ने सभी को स्नेहपूर्ण बधाई देते हुए कहा पत्रकारों को निष्पक्ष एवं दिशा देने वाली पत्रकारिता करनी चाहिए सकारात्मक दिशा बोध से सामाजिक विसंगतियों में सुधार किया जा सकता है। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों की ओर से भारत के सैन्य बल के पराक्रम और शौर्य की सराहना का प्रस्ताव रखते हुए भारत की सेना को सेल्यूट किया गया।इस मौके पर राष्ट्रीय संस्थापक अनिल गुप्ता का दिल्ली से वीडियो संदेश प्रसारित किया जिसमें उन्होंने सभी को इस अवसर की बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल कौशिक ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन करते हुए वीडियो संदेश प्रसारित किया। अंतिम चरण में आयोजन समिति ने संघ की ओर से सभी आगंतुक पत्रकारों एवं अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर अंग वस्त्र के रूप में श्वेत गमछा पहनाया।इस दायित्व को रियाज अब्बास एवं सोमेंद्र सिंह ठाकुर ने पूरा किया। इस अवसर पर राजू उपाध्याय की पोयट्री बुक “एहसासों की नर्म दूब” आगंतुक अतिथि आई पी एस आदित्य वर्मा एवं सूचना अधिकारी कमलदीप ने अपने हाथों से डिस्प्ले की। राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। यह समारोह चाय पानी कैफे के हॉल में आयोजित किया गया था।उक्त समारोह में राजीव कुमार,प्रभाकर डेनियल,अमित गुप्ता,वीर बहादुर,दीपक कुमार,मुईब अहमद, मोहम्मद आसिफ,गोविंद गुप्ता,विश्वजीत,अशरफ अली,विशाल गुप्ता, प्रशांत कुमार, हर्षित कश्यप, सोमेश यादव सहित जिले के अनेक ग्रामीण अंचल से आए पत्रकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments