गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurएंबुलेंस सेवा में फर्जीवाड़ा का मामला

एंबुलेंस सेवा में फर्जीवाड़ा का मामला

न्यूज़ समय तक कानपुर कानपुर देहात में 108/102 एंबुलेंस सेवा में फर्जीवाड़ा का मामला*__कानपुर देहात, 22 जनवरी 2026। जनपद कानपुर देहात में संचालित 108/102 एंबुलेंस सेवा में फर्जीवाड़ा का मामला उजागर होने के बाद जिलाधिकारी श्री कपिल कुमार सिंह ने जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।__जांच समिति का गठन__जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर गठित जांच समिति का अध्यक्ष संबंधित तहसील के उपजिला अधिकारी को नामित किया है। जांच समिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों/चिकित्सा अधीक्षकों को भी शामिल किया गया है। जांच समिति में शामिल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षक अपने तैनाती क्षेत्र में अदला-बदली करके उपरोक्त मामले की जांच करेंगे।__फर्जी फेरे का मामला__सूत्रों के अनुसार, सरवनखेड़ा लोकेशन पर 102 एंबुलेंस सेवा के 42 फर्जी फेरे लगवा कर शासन को लाखों रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने का प्रयास करने वाले एंबुलेंस कर्मी राज गौतम को ब्लैक लिस्टेड किए जाने के लिए जिला अधिकारी के द्वारा आदेश निर्गत किए गए थे, लेकिन उपरोक्त आदेशों की अनदेखी करके उपरोक्त एंबुलेंस कर्मी को उसके पैतृक गांव से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कन्नौज जनपद में इसी पद पर नियुक्ति दे दी गई।__रीजनल मैनेजर की भूमिका संदिग्ध__सूत्रों के अनुसार, एंबुलेंस सेवा के रीजनल मैनेजर धीरज कुमार, प्रोग्राम प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक एवं एमरजैंसी मैनेजमेंट एजुकेटिव अभिषेक तिवारी जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्रभावित करने में जुटे हुए हैं।जनपद के निवासियों ने जिला अधिकारी से आग्रह किया है कि जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उपरोक्त एंबुलेंस कर्मियों को सेवा से मुक्त किया जाए।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments