न्यूज़ समय तक से संवाददाता दुर्गेश कुमार की खास खबर शुक्लागंज पुल के पास सभी ई रिक्शा ई ऑटो को रोका जा रहा है इनका कहना है हम सभी लोग हड़ताल कर रहे हैं हर चौराहे पर पुलिस वाले रोकते हैं चालान करते हैं हम लोग ऐसे काम नहीं कर पाएंगे हम लोग बच्चों को क्या खिलाएंगे क्या पढ़ाएंगे सरकार से विनती है कोई रास्ता निकाल हम सभी रिक्शावाला हड़ताल कर रहे हैं न्यू समय तक दुर्गेश की खास खबर इसी तरह कानपुर ब्रेकिंग, किदवई नगर बारादेवी चौराहे पर ई रिक्शा चालकों का बारकोड एवं रूट को लेकर हंगामा,चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन ,कहा 4,5 किलोमीटर ई रिक्शा चलाने पर हमारे घर का खर्च पूरा नहीं होगा ,16 हजार गाड़ी की किस्त है,गाड़ियों की किस्तें भी होती है उनको भी देना है, ई रिक्शा चालकों का कहना है कि जिनके सारे कागज कंप्लीट हैं उनको हर जगह जाने की परमिशन दी जाए, वहीं कुछ ई रिक्शा चालकों ने यातायात ट्रैफिक पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बारकोड एवं रूट के नाम पर फर्जी चालान किए जा रहे हैं, जिनके कागज पूरे हैं उन पर भी चालान किए जा रहे हैं,पैसे मागे जाते है, ई रिक्शा चालकों ने कहा यदि हमारे मांगे पूरी नहीं होंगी तो हम ई रिक्शा ऑटो चालक चक्का चक्का जाम कर देंगे, और यह विरोध प्रदर्शन बराबर जारी रहेगा, वही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया, रोड पर लगे जाम को खुलवाया, और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों को समझाते हुए कहा कि आप शांति तरीके से विरोध प्रदर्शन कीजिए और लिखित में प्रार्थना पत्र दीजिए आपकी बातों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।समय व्यूज सुरेन्द्र सोनी



