गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurइंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान...

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

न्यूज़ समय तक कानपुर इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गयाउपदेश टाइम्स कानपुर :- इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन व संस्थापक अध्यक्ष उमाशंकर त्यागी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों, समाजसेवियों व अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया! आज के कार्यक्रम में दूसरे पत्रकार संगठनों के अनेक पदाधिकारी व सदस्यों ने इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब में निष्ठा रखते हुये संगठन की सदस्यता ली! इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा सूर्य प्रताप सिंह चौहान को इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के सोशलिस्ट क्लब के प्रदेश अध्यक्ष पद पर विनोद सिंह तोमर को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया व शुभम मिश्रा कों लायर्स क्लब के प्रदेश अध्यक्ष पद मनोनीत किया गया साथ ही स्वाति अवस्थी कों महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी! सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष उमाशंकर त्यागी ने कहा की संगठन में तीन क्लब है, पत्रकारों के लिये जर्नालिस्ट क्लब, समझसेवियों के लिये सोशलिस्ट क्लब व अधिवक्ताओ के लिये लायर्स क्लब है जो एक दूसरे के पूरक है और सभी क्लब एक दूसरे की सहायता करते है! जर्नालिस्ट क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी मिश्रा नें पत्रकारों का आह्वान करते हुये पत्रकार साथियों से संगठन में जुड़ने की अपील करते हुये बताया की संगठन बड़ी तेजी से पत्रकार हित में कार्य करते हुये आगे बढ़ रहा है! नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सोशलिस्ट क्लब सूर्य प्रताप सिंह चौहान व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सिंह तोमर नें संयुक्त बयान में बताया की वह सोशलिस्ट क्लब कों नई उचाईयों पर ले जाने का कार्य करेंगे क्योंकि इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब में सभी का सम्मान सुरक्षित है, संगठन जो कहता है वह करने का प्रयास करता है! लायर्स क्लब के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शुभम मिश्रा नें लायर्स क्लब कों उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में विस्तारित कर अधिवक्ता हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया! आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केके द्विवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हाकिम सिंह भदोरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एसके मिश्रा राष्ट्रीय सचिव, वीरेंद्र हांडा प्रदेश उपाध्यक्ष, सौरभ कांत द्विवेदी प्रदेश सचिव, पंकज सिंह निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवराज सिंह तोमर, स्वाति अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, निलेश कुमार अवस्थी, ममता शर्मा, मनीष कुमार शर्मा मंडल अध्यक्ष, अभिनव पटेल, आरती गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, आकाश वर्मा जिला उपाध्यक्ष, श्याम कुशवाह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, रागिनी, अनिल कुमार माथुर, खुशी सैनी, अंबिका सविता, श्रवण कुमार, छोटे सिंह प्रधान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments