न्यूज़ समय तक आसई जैन मंदिर में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन संपन्न की गई हल्दी व मेहंदी रस्म**जैनाचार्य प्रमुख सागर के सानिध्य मे मुंगेर(झारखंड)मे होगा भव्य दीक्षा-जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन**खबर हर पल चैनल**जिला संवाददाता**चौ अभिनंदन जैन नंदू**मो 9319964264**इटावा**इटावा -शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर, आसई में एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर इटावा गौरव पूज्य आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज के आशीर्वाद से ब्रह्मचारी अशोक जैन भैयाजी की गोद भराई एवं विनौली यात्रा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत श्री दिगंबर जैन मंदिर, आसई प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा पुजारियों द्वारा केसर के जल के साथ किया गया इसके उपरांत याज्ञ मंडल विधान विधिवत संपन्न कराई गई। इसके उपरांत महिलाओं द्वारा भगवान के भजनों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।सायंकाल श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा मे भगवान के भजन के साथ महेदी व हल्दी रस्म की गई इसके उपरांत विनौली यात्रा भैयाजी के निज निवास से गाजे-बाजे एवं बग्गी के साथ प्रारंभ हुई, जो अस्तल, मकसूदपुरा, कटरा मंदिर, रामगंज चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, तिकोनिया आदि मार्गों से होते हुए रंगलाल चौराहा एवं लालपुरा जैन मंदिर पहुचंकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा मेवा व तिलक कर भैयाजी का भव्य स्वागत किया गया। भक्तजन भक्ति नृत्य में झूमते नजर आए। जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज के परम सानिध्य में ब्रह्मचारी अशोक जैन भैयाजी का भव्य दीक्षा समारोह 23 जनवरी, वसंत पंचमी के पावन अवसर पर मुंगेर (झारखंड) में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया।मंच का संचालन महावीर प्रसाद जैन (जीएसटी अधिकारी) ने किया श्रीकृष्ण जैन प्रदीप जैन लव कुमार जैन कुश जैन विनोद जैन बोनू प्रमोद जैन कंचन जैन चंदन जैन वैभव जैन सुशील जैन अभिषेक जैन चीता रिषभ जैन अर्पित जैन विक्की जैन आदि लोग मौजूद रहे।*



