रविवार, दिसम्बर 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरआरओ/एआरओ 2023 परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से कराये संपन्न

आरओ/एआरओ 2023 परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से कराये संपन्न

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *आरओ/एआरओ 2023 परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से कराये संपन्न*कानपुर देहात, 21 जुलाई 2025:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के सफल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन आयोजन हेतु जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में लोक सेवा आयोग द्वारा नामित पर्यवेक्षक राजेश सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा दिनांक 27 जुलाई 2025 (रविवार) को जनपद के कुल 06 परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 09:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 2592 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 08:30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा, जबकि प्रवेश द्वार 09:00 बजे बंद कर दिए जाएंगे।परीक्षा 06 केंद्रों पर सम्पन्न होगी जिनपर सकुशल नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराये जाने हेतु सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने क्रम वार जानकारी देते हुये बताया की अकबरपुर डिग्री कॉलेज, अकबरपुर हेतु नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम अकबरपुर अभिषेक कुमार मौर्य व स्टेटिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ सहायक, अमित कुमार सिंह, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, अकबरपुर हेतु नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम रसूलाबाद पुष्कर त्रिपाठी व स्टैटिक मजिस्ट्रेट, खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति गुप्ता, श्री राम स्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज, भीमसेन नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम राजपुर, विनीत कुमार व स्टैटिक मजिस्ट्रेट अवर अभियंता रामजीलाल निषाद, विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, पुखरायां हेतु नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम भोगनीपुर अभिषेक वर्मा व स्टैटिक मजिस्ट्रेट अवर अभियंता, मंजीत कुमार, आर० जी० इंटर कॉलेज, अकबरपुर हेतु नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम रसूलाबाद, पुष्कर त्रिपाठी व स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता अमित कुमार सिंह तथा पी० जी० इंटर कॉलेज, अकबरपुर हेतु नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सिकंदरा रणजीत सिंह व स्टैटिक मजिस्ट्रेट अवर अभियंता, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार रिज़र्व मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी की गई है। उन्होनें सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे दो दिन मेंस्थापित करने हेतु सम्बन्धित फर्म को सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समस्त केंद्र व्यवस्थापक सीसीटीवी स्थापना के बाद यह सुनिश्चित करने की वह सभी क्रियाशील रहे तथा स्थापना होते ही रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने वीडियोग्राफी, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, शौचालय एवं चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता को शत प्रतिशत सुनिश्चित किये जाने हेतु समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होनें बताया कि परीक्षा हेतु पुलिस बल की समुचित तैनाती सुनिश्चित की गई है।उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। परीक्षा के दौरान नकल व अनुचित साधनों के प्रयोग पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होनें सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि वे समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुँचें एवं परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं सम्पूर्ण प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जाएगी। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में उपजिलाधिकारी अकबरपुर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व समस्त केंद्र व्यवस्थापक, आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments