गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरआयोग के सदस्य का खुला अपमान

आयोग के सदस्य का खुला अपमान

न्यूज़ समय तक कानपुर आज दिनाँक 16/12/2025 को मेरे द्वारा तीन दिन पहले से कार्यक्रम की सूचना देने के बाद भी जब मैं अपने सफाई कर्मचारीयों की समस्यायों को लेकर नगर निगम कानपुर मुख्यालय पहुंचा तो वहां पर मुझे रिसीव करने के लिए एक चपरासी तक नही आया क्योंकि मैं एक सफाई पेशे समाज से आता हूं। यह एक आयोग के सदस्य का खुला अपमान तो है ही, साथ ही साथी जातिगत भेदभाव है। इस मुद्दे को मै एससी-एसटी आयोग के साथ – साथ नगर विकास मंत्री व सूबे के मुख्यमंत्री तक ले जाऊंगा। हर सफाई कर्मचारी का जमकर दोहन, शोषण, उत्पीड़न व भेदभाव होता है। नगर निगम कानपुर में कर्मचारियों के छोटे छोटे कामों के लिए भी धन उगाही होती है, चाहे किसी कर्मचारी के ट्रान्सफर का मामलों हो, चाहे दस्तूरी का मामला हो, कर्मचारियों के छुट्टी का मामला हो, उसके ESIC का मामला हो, उसके पी० एफ० के पैसों का मामला , एसीपी का मामला हो, या मृतक आश्रित में नौकरी मिलने का मामला हो।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments