न्यूज़ समय तक कानपुर ब्रेकिंग परमट चौकी इंचार्ज की लापरवाही फिर उजागर: गंगा में दो युवक डूबे, एक की तलाश जारीग्वालटोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमट घाट पर एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है।गंगा में नहाने गए दो युवक डूब गए, जिनमें से एक को समय रहते बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी हैइससे पहले भी एक युवक की डूबकर मौत की खबर प्रकाशित की गई थी, लेकिन प्रशासन ने उससे कोई सख्त सबक नहीं लिया।घाट पर कोई सुरक्षा उपाय, चेतावनी बोर्ड, या गोताखोरों की व्यवस्था नहीं की गई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज केवल औपचारिकता निभा रहे हैं, जबकि घाट पर निगरानी न के बराबर है।लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद चौकी इंचार्ज अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं।प्रशासन को चाहिए कि इस मामले में सख्त कदम उठाए और लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करे।



