न्यूज़ समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर शोभा यात्रा में आदिशक्ति गौ रक्षा अखाड़ा एवं विश्व हिन्दू महासंघ की दमदार उपस्थिति; महंत श्याम दास महाराज के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब(कानपुर)आवास विकास-3 क्षेत्र में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में आदिशक्ति गौ रक्षा अखाड़ा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं आदिशक्ति गौरक्षा अखाड़ा के महंत स्वामी श्री श्याम दास जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। महंत श्यामदास जी के कुशल नेतृत्व में अखाड़ा की पूरी टीम अनुशासन और जोश के साथ यात्रा में शामिल हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा के दौरान गूंजते जयकारों के बीच अखाड़ा के कार्यकर्ताओं ने गौ रक्षा एवं सनातन संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का अहम कार्य किया। संगठन की इस एकजुटता और समर्पण ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री ऋषि दीक्षित जी, जिला प्रचार मंत्री श्री गुड्डा श्रीवास्तव जी के साथ सतीश त्रिवेदी, नीरज श्रीवास्तव, आर्यन मिश्रा, नंदू, प्रिंस और हनी तिवारी सहित अखाड़ा के तमाम कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



