पंचम लघु खिचड़ी भोग का भव्य आयोजन
भारतीय जनता न्यूज़ समय तक पार्टी के हरजिंदर नगर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने आज तिरंगा चौराहा जे के कालोनी, जाजमऊ में पचम लघु खिचड़ी भोग का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, निवर्तमान महामंत्री राकेश तिवारी, मनोज शुक्ला, राजेश अवस्थी, अमिताभ पाण्डेय सहित समाज सेवियों व भारतीय नेताओं ने शिरकत किया। इस बाबत उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने सम्बोधन में कहा कि लगातार पांच साल से भव्य खिचड़ी वितरण कर समाज में एक अलग सराहनीय कार्य कर रहे हैं। राकेश तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा की आज दुगनी खुशी हो रही है, 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आप पार्टी की सरकार लगातार झूठ बोल रही थी इस बार जनता ने सबक सिखा दिया है, भारत के यशस्वी प्रघान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में ही नहीं विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से सुरेन्द्र सिंह, भानू प्रकाश शुक्ला, तरूण यादव, हरी ओम दुबे, रामचंद्र , , शिव सुनील गुप्ता, अनिल राय आदि लोग मौजूद रहे।