शनिवार, अप्रैल 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमअपराधआगरा: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े फायरिंग

आगरा: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े फायरिंग

आगरा: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े फायरिंग, महिला बाल-बाल बचीबेटे की तलाश में आए दबंगों ने घर के बाहर बरसाईं गोलियां, घटना सीसीटीवी में कैद

आगरा। ताजनगरी के शाहगंज थाना अंतर्गत कमाल खां क्षेत्र में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी फैल गई। हमलावर एक युवक की तलाश में उसके घर पहुंचे थे, जहां युवक के न मिलने पर दबंगों ने उसकी मां पर पिस्टल तान दी। महिला के सिर के पास से गोली गुजरने के कारण उनकी जान बाल-बाल बची। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।बीच-बचाव करना बना जी का जंजालपीड़ित महिला जन्नत के अनुसार, उनका बेटा टाइगर कैंट क्षेत्र में ऑटो चलाता है। करीब छह महीने पहले टाइगर ने अपने एक परिचित और नरीपुरा निवासी कलुआ के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव कर दिया था। इसी बात से कलुआ रंजिश रखने लगा। आरोप है कि कलुआ अपने भाइयों राजा, कन्हैया, बेटे अमन और अन्य साथियों के साथ पहले सराय ख्वाजा गया और वहां टाइगर के परिचितों पर हमला किया।घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंगपरिचितों को निशाना बनाने के बाद आरोपी सीधे जन्नत के घर पहुंचे। शोर सुनकर जब जन्नत घर से बाहर निकलीं, तो आरोपी कलुआ ने उन पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली उनके कान के पास से निकल गई। इसके बाद आरोपियों ने दो राउंड और फायरिंग की, जिससे पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। जाते-जाते आरोपियों ने टाइगर और उसके पिता मोइनुद्दीन को जान से मारने की धमकी भी दी।दबंगई का वीडियो वायरलयह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। वायरल वीडियो में बदमाशों की बेखौफी साफ देखी जा सकती है। सूचना मिलते ही थाना शाहगंज पुलिस और 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं।”परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।”— थाना प्रभारी, शाहगंजपूर्व में भी जेल जा चुका है मुख्य आरोपीस्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी कलुआ क्षेत्र में अपनी दबंगई के लिए जाना जाता है। वह लॉकडाउन के दौरान भी जेल गया था और करीब एक साल पहले ही जमानत पर बाहर आया है। फिलहाल वह बारह खंभा क्षेत्र में एक शराब के ठेके के पास कैंटीन चलाता है। जेल से आने के बाद वह लगातार छोटी-छोटी बातों पर लोगों से मारपीट और अभद्रता करता रहता है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments