न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की आंतरिक परिवाद समिति में एडवोकेट सरोज दीक्षित को सदस्य किया गया मनोनीत*। कानपुर देहात,जिला न्यायालय में अपनी सेवा दे रहीं है। जो पिछले 20 वर्षों से समाज में दीन दुखी पीड़ित गरीब मजदूर वंचित जब उन्हें न्याय नहीं मिलता है। तो वकालत के पेशे से ऊपर उठकर समाज सेवा का बीड़ा उठाने वाली समाज सेविका सीनियर अधिवक्ता सरोज दीक्षित तन मन धन से लगातार समाज के लिए कार्य करने के लिए तत्पर हो उठती है। और आज भी उनका संकल्प है कि जब तक मेरे शरीर में सांसें हैं समाज सेवा में लगातार लगी रहूंगी। इसी भाव को देखते हुए जिले के प्रशासन ने जिला प्रोबेशन अधिकारी के समृद्ध कमेटी जो महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न शिकायती प्रकरणों के निराकरण हेतु प्राप्त शिकायती प्रकरणों के निराकरण राय हेतु आंतरिक परिवाद समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। सरोज दीक्षित का नाम चयनित होने पर उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ी और उनको एक समाज सेवा का और मौका मिला जिस पद पर उनके नाम का चयनकिया गया है वह उसके आधार पर बहुत ही अनुकूल चयन हुआ है। जो हमेशा नन्हे मुन्ने वंचित बच्चों को गले से लगा करके सेवा भाव में तत्पर रहती हैं। ऐसी अधिवक्ता सरोज दीक्षित अपने आप में एक समाज सेविका की पहचान बन चुकी हैं। उनका मानना है वंचित पीड़ित लोगों की सेवा ही ईश्वर की पूजा है।
