बुधवार, जून 7, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशसिरसागंजअवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़,दो गिरफ्तार।

अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़,दो गिरफ्तार।

न्यूज समय तक

सिरसागंज/फिरोज़ाबाद

सिरसागंज पुलिस ने किया अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार।

सिरसागंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने भारी मात्रा में बने, अधबने असलाह व जिंदा व खोखा कारतूस तथा बनाने के विभिन्न उपकरणों के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है। शनिवार को थाना सिरसागंज पर प्रेसवार्ता कर एसपी देहात रणविजय सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया। इस दौरान सीओ सिरसागंज प्रवीण कुमार तिवारी भी मौजदू रहे।जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज पुलिस ने कठफोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फक्करपुर दिहुली रोड के पास से अवैध असला फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम प्रमोद निवासी नगला मनी थाना जसराना एवं सुशील निवासी नया बांस थाना खैरगढ़ है। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि उक्त प्रमोद पूर्व में भी थाना जसराना में अवैध असलाह फैक्ट्री में जेल जा चुका है। वही पकड़े गए अवैध असलाहो का आगामी निकाय चुनाव में प्रयोग हो सकता था। उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 6 चालू तमंचा एवं पांच अधबने तमंचा बरामद हुए हैं। साथ ही कब्जे से देशी राइफल के उपकरण के साथ भारी मात्रा में असलाह बनाने के उपकरण बरामद हुए है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी उदयवीर मलिक, उपनिरीक्षक जयसिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुंतल, सारंग दांगी, सौरभ कुमार, राहुल गुप्ता, अशोक कुमार, अजीत सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments