न्यूज़ समय तक कानपुर अलंकार अग्निहोत्री के कानपुर आगमन पर सामाजिक संगठनों ने किया जोरदार स्वागत कानपुर, 31 जनवरी: हिन्दू रक्षा दल के कानपुर नगर प्रभारी नकुल अवस्थी व अन्य सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में मंगलवार को यूजीसी मुद्दे पर नौकरी से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री के घर पहुँच कर उन्हें भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अग्निहोत्री के समर्थन में उन्होंने हौसला बढ़ाया तथा उनके परिवार को आश्वासन दिया कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ हैं।कार्यक्रम में हिन्दू रक्षा दल, नारी जागृति मंच, अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन सहित अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अग्निहोत्री की व उनकी मां की सत्कारपूर्वक स्वागत किया। सभी ने यह भी दृढ़ संदेश दिया कि स्वर्ण समाज के प्रत्येक व्यक्ति और शुभचिंतक अग्निहोत्री के संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं।पनकी मंदिर परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं एडवोकेट पूजा दुबे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी एक्ट पर दिए गए रोक (स्टे) के मद्देनजर संगठन ने सर्वोच्च न्यायालय के सम्मान और गरिमा के प्रति पूर्ण संवेदना रखते हुए सभी आंदोलन को सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी न्यायिक आदेश का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।सभा में सीमा त्रिपाठी (अध्यक्ष, नारी जागृति मंच), हरी त्रिपाठी (अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन), मनीषा मिश्रा (महामंत्री, नारी जागृति मंच) और संजय द्विवेदी (कानपुर नगर प्रभारी, हिंदू रक्षा दल) वही हिन्दू रक्षा दल के कानपुर जिला सयोजक संजय द्विवेदी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं ने मिलकर यह विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी हर सही कदम के लिए वे अग्निहोत्री के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।



