न्यूज़ समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के संगीसियापुर गांव में अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने से तनाव फैल गया। घटना के दौरान बौद्ध कथा कार्यक्रम में हंगामा हुआ और कथा वाचक मिलन बौद्ध समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अकबरपुर तहसीलदार, एडीएम प्रशासन और एएसपी राजेश पाण्डे समेत भारी पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा। गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। धनीराम पैंथर और कुलदीप शंखवार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



