👉 अबकी बार दिवाली,गौमाता के गोबर से बने दीपक वाली
👉 फतेहपुर की एक अलग शान तपस्वी नगर स्थित “कान्हा गौशाला” में भी बनाए जा रहे हैं गौमाता के गोबर से दीपक
📌 श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो चीफ फतेहपुर
✍️ फतेहपुर अयोध्या में मनाई जा रही दीवाली में दस लाख दीपक जलाये जाएंगे।उनमे एक लाख दीपक हमारी देसी गौमाता के पवित्र गोमय से बने दीपक होंगे। वहीं अध्यक्ष डा सुनील आर्य ने बताया कि हमारे द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को 50 हजार गोमय दीपक दिए जा रहे हैं , जहां यह दीपक फतेहपुर जनपद के तपस्वी नगर स्थित “कान्हा गौशाला” में भी बनाए जा रहे हैं। वहीं इसकी पहली खेप आज दिल्ली से लखनऊ रवाना की गई। वहीं अध्यक्ष सुनील आर्य ने बताया कि हमारी पूरी टीम दिन रात इस कार्य को करने में लगी हुई है।संदीप,संजय,प्रशांत आर्य,सुरेश एवं नवीन आर्य, सभी का इस पवित्र कार्य में बड़ा योगदान है।आप सब भी इस बार दीवाली पर पवित्र गोमय दीपक अपने घर पर जलाये एवं गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करे।