न्यूज समय तक
लोगो के लिए मसीहा अशोक दुबे की बहू अनुप्रिया दुबे को मिली सपा से टिकट….
स्थानीय जनता में समस्याओं के समाधान की जगी उम्मीद।
कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगने वाले वार्ड 50 के पूर्व पार्षद अशोक दुबे की बहू अनुप्रिया दुबे को सपा पार्टी से टिकट मिलने के बाद लोगों में खुशी की लहर जैसी दौड़ गई है…. क्योंकि एक समय अंतराल से जनता नाली,चेंबर, पार्क के अंदर और बाहर फैली गंदगी से जूझ रही है…. वह अपने स्थानीय पार्षद से इस समस्या के निदान हेतु शिकायत करती है… लेकिन उसको हमेशा ही निराशा मिलती है ऐसे में वार्ड 50 की स्थानीय जनता फिर से अपने पूर्व पार्षद को चुनने के लिए दिन गिन रही थी और ऐसे समय में सपा की ओर से पूर्व पार्षद अशोक दुबे की बहू अनुप्रिया दुबे को टिकट मिलने से जनता खुश नजर आ रही है। वहीं जनता का कहना है कि अशोक दुबे प्रारंभ से ही जनता के साथ खड़े रहते हैं…. वह पार्षद रहे या ना रहे… वह हमेशा से ही जनता के दिलों में राज करते हैं.. अशोक दुबे तन मन धन सभी प्रकार से जनता का सहयोग करने का भरसक प्रयास करते हैं…. वही जनता के बीच कुछ लोग ऐसे भी मिले… जिन्होंने बताया कि जब वह वक्त की मार झेल रहे थे… जब उनका साथ हर कोई छोड़ रहा था…उस समय अशोक दुबे ही ऐसे थे…. जिन्होंने आगे आकर उनका हाथ थामा था! ऐसा वाक्य किसी एक के साथ नहीं बल्कि बहुत लोगों के साथ घटित हुआ था… कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया की “अशोक दुबे ही उनके लिए मसीहा है” अब ऐसे में अशोक दुबे की बहू अनुप्रिया दुबे को टिकट मिलने से स्थानीय जनता को खुशी का एहसास हो रहा है….।