न्यूज़ समय तक कानपुर अटल वायो अभ्युदय योजना के समापन पर वृद्धजनों ने लिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंदफर्रुखाबादआज वृद्धाश्रम सिरौली में पतंग प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह ने वृद्धजनों को पतंग बनाने के प्रशिक्षण के साथ उसकी बिक्री और कच्चे माल की प्राप्ति के लिए वृद्ध जनों को बताया साथ ही यह भी कहा की वृद्ध जनों द्वारा बनाई गई पतंग को वह मार्केट में उचित दाम मैं बिकवाएंगे और वृद्धजनों को लिफाफा प्रशिक्षक अतुल राजपूत ने वृद्धजनों को 250 ग्राम से 2 किलोग्राम तक की पैकिंग के पेपर के लिफाफे बनाना सिखाए और वृद्धजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। रामदास ने भजन सुनाए, राधेश्याम जी ने नृत्य प्रस्तुत किया।एवं महिलाओं ने गीत, भजन, सोहर गाकर आनंद लिया।भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए गतिविधियों का संचालन समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा, कलम एक स्वैच्छिक संस्था के माध्यम से वृद्धाआश्रम सिरौली नवाबगंज मोहम्मदाबाद रोड फर्रुखाबाद में संचालित हुआ। आज अंतिम दिन योगाचार्य नीलम ने योग एवं भजन कराया। कलम एक स्वैच्छिक संस्था के सचिव डॉ विपिन शुक्ला ने वृद्धजनों को ध्यान कराया और उपाध्यक्ष डॉ सारिका जी ने मोबाइल उपयोग की जानकारी दी। वृद्धाश्रम व्यवस्थापक सुशील कुमार यादव, अभय मौजूद रहे। वृद्धजनों को स्वल्पाहार वितरण भी किया गया।डॉ विपिन कुमार शुक्ला सचिव कलम एक स्वैच्छिक संस्था कानपुर मो 6389133156



