शनिवार, जून 3, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत।

न्यूज समय तक

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत।

श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो चीफ फतेहपुर

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के मानु का पुरवा गांव के समीप शौचक्रिया कर वापस लौट रहे युवक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई वही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मानु का पुरवा गांव निवासी रामकिसुन का 48 वर्षीय पुत्र कधई गांव के समीप शौचक्रिया के लिए गया था। वहां से वापस आते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे कधई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जांच के उपरांत घायल को मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments