गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमअपना देशअगले 2 से 3 दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर...

अगले 2 से 3 दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना

न्यूज़ समय तक कानपुर मौसम विभाग के मुताबिक, नए साल 2026 का स्वागत बारिश और बर्फबारी के साथ होने का पूर्वानुमान है। 31 दिसंबर से पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से अगले 2 से 3 दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। इधर, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी बादल छाए रहेंगे और कड़ाके की ठंडी के बीच हल्की बारिश नए साल का मजा किरकिरा कर सकती है। इन सभी राज्यों में भीषण कोहरे के साथ तेज शीतलहर के कारण सिहरन वाली सर्दी का दौर जारी रहेगा और यातायात सेवाएं प्रभावित रहेंगी। उधर, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments