शनिवार, दिसम्बर 9, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरअखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) की बैठक आहूत

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) की बैठक आहूत

न्यूज़ समय तक

फ्लैग : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) की बैठक आहूत

गरीब निर्धन विप्र बंधु परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर हुआ मंथन

👉 आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनने पर विकास त्रिवेदी का हुआ जोरदार स्वागत

👉 असोथर ब्लाक अध्यक्ष की मिली विवेक मिश्रा को जिम्मेदारी, 15 दिन के भीतर कमेटी गठित करने के निर्देश

फतेहपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) की एक आवश्यक बैठक शहर के पत्थरकटा इलाके में स्थित नवीन मार्केट हाल नंबर 10 में आहूत हुई, जिसमें निर्धन एवं गरीब विप्र बंधु परिवारों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने पर गहनता से मंथन किया गया। बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष पंडित आशीष त्रिपाठी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्चन कर किया। बैठक का संचालन करते हुए जिला उपाध्यक्ष अजीत तिवारी नीलू व राहुल शुक्ला ने संगठन की आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए रूपरेखा से अवगत कराया। पाठक के दौरान आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ का विकास त्रिवेदी राहुल को प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा विवेक मिश्रा को असोथर ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक मौजूद लोगों ने नव मनोनीत असोथर ब्लाक अध्यक्ष श्री मिश्रा का भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा समाज के उत्थान विकास के साथ ही समाज हित में आवाज बुलंद करने वाले राजकुमार तिवारी राजू, सज्जन अग्निहोत्री व राजन दुबे का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री उदय बाजपेई, विवेक मिश्रा, ललित मिश्रा, संदीप मिश्रा, राजकुमार तिवारी, राजन दुबे, पुष्पराज मिश्रा, मनोज पांडे, अतुल तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments