न्यूज समय तक कानपुर अंतराराज्यीय चेन स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश.थानाध्यक्ष कमलेश राय के नेतृत्व में दबोचे गए दो शातिर लुटेरे.पकड़े गए अभियुक्त रवि उर्फ रोहित उर्फ नागर व महेंद्र सिंह उर्फ पिंटू उर्फ विकास हैं.दोनों शातिर किस्म के चेन स्नेचर हैं। सिर्फ यूपी ही नही यूपी के बाहर भी दोनों अभियुक्त लूट को देते थे अंजाम.दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध यूपी व यूपी के बाहर 17 मुकदमें दर्ज़. इन दोनों अभियुक्तों ने ही 19 फरवरी को थाना रावतपुर के अंतर्गत सोने की चेन की लूट की थी.दोनों अभियुक्तों के कब्जे से पीली धातु की चेन , एक अदद तमंचा 315 बोर व 2 अदद ज़िंदा कारतूस बरामद.दोनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा न्यायालय.थानाध्यक्ष कमलेश राय के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक बॉबी सिरोही, मुकेश कुमार, रोहित कुमार, सुशांत पांडेय, विशाल सरोज, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार एवम उप निरीक्षक सर्विलांस टीम विपिन मोरल, हेड कांस्टेबल इमरान, कांस्टेबल संजय व धर्मेंद्र ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.



